Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग को मिली नई जिम्मेदारी, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रि.) दलबीर सिंह सुहाग को सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। बता दें कि सुहाग जुलाई, 2014 से दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 25, 2019 19:32 IST
Retired Gen Dalbir Singh Suhag- India TV Hindi
Retired Gen Dalbir Singh Suhag

नई दिल्ली: पूर्व सैन्य प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सेशेल्स में भारत के अगले उच्चायुक्त होंगे। सेशेल्स हिंद महासागर में भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देश है। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा करते हुए कहा कि, ‘‘जल्द ही वह (सुहाग) अपना कार्यभार संभाल लेंगे।’’

जनरल (सेवानिवृत्त) सुहाग 31 जुलाई, 2014 से 31 दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख रहे। वह 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना का भी हिस्सा रहे। भारत और द्वीपीय देश में सैन्य संबंधों के प्रगाढ़ होने के बीच सेशेल्स में भारतीय उच्चायुक्त के तौर पर उनकी नियुक्त सामने आई है।

भारत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सेशेल्स में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए देश के ‘‘अजम्पशन आईलैंड’’ को नौसेना अड्डे के तौर पर विकसित कर रहा है, जहां चीन अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। द्वीप को विकसित करने से संबंधित समझौते पर 2015 में भारत और सेशेल्स के बीच हस्ताक्षर हुए थे।

पिछले साल जून में सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे भारत की यात्रा पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों ने ‘‘अजम्पशन आईलैंड’’ परियोजना पर एक साथ काम करने पर सहमति जतायी थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement