Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

खतरा अभी टला नहीं, चक्रवात 'वायु' गुजरात के कच्छ तट पर दे सकता है दस्तक

चक्रवात ‘वायु’ के अपना मार्ग बदलने और गुजरत के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

PTI Reported by: PTI
Published on: June 14, 2019 21:23 IST
cyclone vayu- India TV Hindi
cyclone vayu

नई दिल्ली: चक्रवात ‘वायु’ के अपना मार्ग बदलने और गुजरत के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बताया, ‘‘वायु के 16 जून को अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को कच्छ में दस्तक देने की संभावना है।’’

राजीवन ने कहा कि चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है। यह चक्रवात या ‘डीप डिप्रेशन’ के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि चक्रवात वायु को बृहस्पतिवार को ही गुजरात तट पर दस्तक देनी थी लेकिन इसने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यिानी रात अपना मार्ग बदल लिया था।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement