Thursday, April 18, 2024
Advertisement

चक्रवात तितली: आंध्र प्रदेश सरकार ने केंद्र से 1200 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात ‘तितली’ से बुरी तरह प्रभावित श्रीकाकुलम और विजयनगरम में पुनर्निर्माण कार्य के लिए अंतरिम राहत के तौर पर शनिवार को केंद्र से 1200 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 13, 2018 15:57 IST
Cyclone Titli: Andra Pradesh CM writes to Centre, urges to release Rs 1,200 crore as interim relief- India TV Hindi
Cyclone Titli: Andra Pradesh CM writes to Centre, urges to release Rs 1,200 crore as interim relief

अमरावती (आंध्रप्रदेश): आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात ‘तितली’ से बुरी तरह प्रभावित श्रीकाकुलम और विजयनगरम में पुनर्निर्माण कार्य के लिए अंतरिम राहत के तौर पर शनिवार को केंद्र से 1200 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया। चक्रवाती तूफान ने गुरुवार को दोनों जिलों में भारी तबाही मचायी। इस दौरान प्रति घंटे 165 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही थीं और विभिन्न इलाके में 10 सेमी से लेकर 43 सेमी तक बारिश हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आंध्रप्रदेश का उत्तरी तटीय क्षेत्र विनाशकारी चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में, खासकर श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बुनियादी संरचनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। नायडू ने कहा कि 2800 करोड़ रुपये की संपत्ति, फसलों और आधारभूत संरचनाओं को नुकसान हुआ है। 

बहरहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, चक्रवाती तूफान में आठ लोगों की मौत हो गयी। श्रीकाकुलम जिले में सात लोगों और विजयनगरम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तूफान के कारण दो मछुआरों के भी लापता होने की खबर है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement