Friday, April 19, 2024
Advertisement

अंडमान की तरफ बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’, द्वीपसमूह में येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में अब एक और चक्रवाती तूफान सिर उठा रहा है। चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों की तरफ बढ़ने के साथ ही द्वीपसमूह को ‘येलो’ अलर्ट पर रखा गया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 05, 2019 13:47 IST
Cyclone Pabuk- India TV Hindi
Image Source : MET DEAPRTMENT Cyclone Pabuk

बंगाल की खाड़ी में अब एक और चक्रवाती तूफान सिर उठा रहा है। चक्रवाती तूफान ‘पाबुक’ के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों की तरफ बढ़ने के साथ ही द्वीपसमूह को ‘येलो’ अलर्ट पर रखा गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मौसम के एक बुलेटिन के हवाले से बताया कि चक्रवातीय तूफान ‘पाबुक’ के चलते अंडमान द्वीपसमूहों, अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में सात जनवरी तक सागर उफान पर रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि थाईलैंड की खाड़ी एवं पड़ोसी क्षेत्रों से उठा तूफान ‘पाबुक’ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है। 

अधिकारी ने बताया कि रविवार तक निकोबार द्वीपसमूहों के ऊपर समुद्री स्थितियां खराब रहेंगी। अंडमान द्वीपसमूह के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 

मौसम विभाग ने सात जनवरी तक अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों और आठ जनवरी तक मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह निलंबित रखने की सलाह दी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement