Thursday, March 28, 2024
Advertisement

चक्रवाती तूफान 'महा' के खत्म होने का अनुमान, गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना नहीं

गंभीर चक्रवाती तूफान 'महा' हो सकता है कि गुजरात तट पर दस्तक नहीं दे और गुरुवार शाम तक कमजोर पड़कर इसके ‘अवदाब’ के रूप में अरब सागर में खत्म हो जाने का अनुमान है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: November 06, 2019 19:39 IST
Maha Cyclone- India TV Hindi
Image Source : IMD Maha Cyclone

अहमदाबाद: गंभीर चक्रवाती तूफान 'महा' हो सकता है कि गुजरात तट पर दस्तक नहीं दे और गुरुवार शाम तक कमजोर पड़कर इसके ‘अवदाब’ के रूप में अरब सागर में खत्म हो जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो यह आम लोगों और प्रशासन के लिये बड़ी राहत की बात होगी। हालांकि 'महा' अभी भी 'गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप धारण किये हुए है और पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर मंडरा रहा है। 

महा' चक्रवाती तूफान गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में पोरबंदर तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। मौसम विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "इसके (चक्रवाती तूफान) पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए आज (बुधवार) शाम कमजोर होने की संभावना है। इसके बाद इसके पूर्वी-उत्तरपूर्वी दिशा में बढ़ते हुए सात नवंबर की सुबह तक कमजोर होकर गंभीर अवदाब का रूप लेने की संभावना है।" इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि कि 'महा' गुरुवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश दीव के पास गुजरात तट पर दस्तक देगा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement