Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

कांग्रेस शनिवार को दिल्ली में आयोजित करेगी भारत बचाओ रैली, शीर्ष नेता होंगे शामिल

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 13, 2019 23:52 IST
Congress, Bharat Bachao rally, Ramlila Maidan- India TV Hindi
Congress to hold 'Bharat Bachao rally' at Ramlila Maidan

नयी दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे। 

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की 'भारत बचाओ' रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement