Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कांग्रेस ने हिमाचल के दो उम्मीदवारों की घोषणा की, सुखराम के पौत्र को मंडी से टिकट

कांग्रेस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला (सु) सीट से टिकट दिया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 30, 2019 7:41 IST
Lok Sabha- India TV Hindi
Lok Sabha

कांग्रेस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला (सु) सीट से टिकट दिया। 

मंडी सीट पर आश्रय शर्मा (33) का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा से होगा। शिमला (सु) सीट पर शान्डिल के सामने भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक सुरेश कश्यप होंगे। 

कांग्रेस ने इस राज्य की दो अन्य सीटों (हमीरपुर एवं कांगड़ा) के लिए उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किये हैं। भाजपा राज्य की सभी सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा 23 मार्च को कर चुकी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement