Friday, April 19, 2024
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे

श्रीनगर में बीती रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कारगिल जिले का द्रास शहर राज्य का सर्वाधिक ठंड शहर रहा, जहां तापमान शून्य से 19.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

IANS Reported by: IANS
Published on: December 15, 2018 12:49 IST
जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे- India TV Hindi
जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शानिवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, रात में आसमान साफ रहने के साथ ही शुष्क मौसम के कारण अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Related Stories

अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर में बीती रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कारगिल जिले का द्रास शहर राज्य का सर्वाधिक ठंड शहर रहा, जहां तापमान शून्य से 19.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह का शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल का शून्य से 10.2 डिग्री नीचे, गुलमर्ग का 11.5 डिग्री नीचे और पहलगाम का तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 5.8 डिग्री सेल्सियस, बटोट का 0.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल का 3.1 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह का शून्य से 2.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement