Friday, April 26, 2024
Advertisement

Weather: कश्मीर में जबर्दस्त ठंड, गुलमर्ग में तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर घाटी में रात में तापमान में काफी गिरावट आई और गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 12, 2018 16:41 IST
Jammu Kashmir weather File Photo- India TV Hindi
Jammu Kashmir weather File Photo

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में रात में तापमान में काफी गिरावट आई और गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूर्ववर्ती रात की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। 

उन्होंने बताया कि काजीकुंड में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नजदीकी कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि नजदीकी करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement