Friday, April 19, 2024
Advertisement

नागरिकता संशोधन बिल: अमित शाह ने कहा-'हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे, बल्कि दे रहे हैं'

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के जरिये हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे हैं बल्कि हम लोगों को अधिकार दे रहे हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 09, 2019 17:13 IST
Home Minister Amit Shah- India TV Hindi
Image Source : LOK SABHA TV Home Minister Amit Shah

नई दिल्ली: लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के जरिये हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे हैं बल्कि हम लोगों को अधिकार दे रहे हैं। हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बिल के जरिये हम किसी का अधिकार नहीं छीन रहे हैं बल्कि हम लोगों को अधिकार दे रहे हैं। अमित शाह ने कहा-सन 1947 में जितने भी शरणार्थी आए सबको देश ने स्वीकार किया। मनमोहन सिंह भी जी उसी कैटगरी में आते हैं.. इस देश की विकासयात्रा में योगदान दिया... हम किसी का अधिकार छीन नहीं रहे। 

अमित शाह ने कहा- '1971 में बांग्लादेश के गठन के बाद जितने भी शरणार्थी आए सबको यहां जगह मिली किसी ने विरोध नहीं किया। लंका संकट के समय भी शरणार्थी आए उन्हें भी नागरिकता दी गई किसी ने विरोध नहीं किया। 1984 में असम में राजीव गांधी ने समझौता किया नागरिकता दी गई, किसी ने विरोध नहीं किया।'

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement