Friday, April 26, 2024
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, 1 किलोमीटर अंदर तक देखे गए

स्थानीय लोगों ने जब उनको देखा तो उनके फोटो खींचने के साथ स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना को इसके बारे में जानकारी दी

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: October 15, 2018 15:22 IST
Chinese troops enters Indian side in Arunachal Pradesh- India TV Hindi
Chinese troops enters Indian side in Arunachal Pradesh

नई दिल्ली। एक तरफ चीन के राजदूत राजदूत लुओ झाओहुई ने अगले महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की जानकारी दी और दूसरी तरफ भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों के घुसपैठ की खबर सामने आयी। इंडिया टीवी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में चीनी सैनिकों की घुसपैठ देखी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन के सैनिक भारतीय सीमा में एक किलोमीटर अंदर तक देखे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने घुसपैठ की पुष्टी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने चीन के सैनिकों के फोटो खींचे, लगभग 11 लोग चीनी सैनिकों की वर्दी में देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने जब उनको देखा तो उनके फोटो खींचने के साथ स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना को इसके बारे में जानकारी दी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में यह घुसपैठ लगभग 5-6 दिन पहले की है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement