Friday, March 29, 2024
Advertisement

छत्तीसगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 04, 2019 14:40 IST
Charan Das Mahant - India TV Hindi
Charan Das Mahant 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद, विधानसभा में आज प्रथम सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने कांग्रेस के विधायकों, भाजपा के विधायक पुन्नूलाल मोहिले, बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायक दल की बैठक होने के कारण भाजपा के अन्य विधायक मौजूद नहीं थे। 

विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदन में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। चरण दास महंत को विधानसभा अध्यक्ष चुनने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रस्ताव किया जिसका गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की विधायक रेणु जोगी ने समर्थन किया। बाद में चरण दास महंत को सर्व सम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि आसन सभी से समान व्यवहार करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। महंत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह चौथी बार जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। वह तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। महंत संप्रग (द्वितीय) सरकार में मंत्री रहे हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement