Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अफगानिस्तान में अगवा हुए भारतीय कर्मचारियों को बचाने केे लिए हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांगी मदद

अगवा किए गए सभी भारतीय केईजी के लिए काम करते थे जो हर्ष गोयनका की आरपीजी के कंपनी से ही जुड़ी एक सहयोगी कंपनी है। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 07, 2018 17:01 IST
चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
Image Source : PTI चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया है।

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में रविवार को अगवा किए गए भारतीयों के लिए हर तरफ मदद करने की गुहार लगाई जा रही है। आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी ट्वीट करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अगवा भारतीयों की मदद करने की अपील की है। अगवा किए गए सारे भारतीय हर्ष गोयनका की अफगानिस्तान स्थित कंपनी में ही काम करते थे। अगवा किए गए सभी भारतीय केईजी के लिए काम करते थे जो हर्ष गोयनका की आरपीजी के कंपनी से ही जुड़ी एक कंपनी है। इस अगवा को लेकर भारत सरकार हरकत में हैं। विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अगवा लोगों को छुड़ाने के लिए वार्ता जारी है।

  बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमती ने कहा कि अगवा किए गए लोग भारतीय कंपनी केईसी में काम करते हैं। अगवा किया गया सातवां व्यक्ति अफगानिस्तान का है। रिहाई को लेकर तालिबान से संपर्क किया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कर्मचारी उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कंपनी को एक बिजली का सब स्टेशन स्थापित करने के लिए ठेका मिला है। अफगानिस्तान में स्थानीय लोगों का फिरौती के लिए अपहरण आम बात है। ज्यादातर अफगानिस्तानी लोगों का ही अपहरण होता है लेकिन विदेशी कामगार भी निशाना बनते हैं। साल 2016 में भारतीय एड वर्कर जूडिथ डिसूजा का काबुल में अपहरण हुआ था। उन्हें चालीस दिन बाद छोड़ा गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement