Thursday, April 25, 2024
Advertisement

केंद्र की नीतियों से कश्मीर में आतंकवादी मजबूत हुए: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को पैठ बनाने की जगह मिली है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 12, 2017 19:41 IST
Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को पैठ बनाने की जगह मिली है। उन्होंने इसे भारत के लिए रणनीतिक झटका करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मोदी की नीतियों की वजह से कश्मीर में आतंकवादियों को पैठ बनाने की जगह मिली। भारत के लिए यह गंभीर रणनीतिक झटका है।"

बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'नीतियों की वजह से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को पैठ बनाने की जगह मिली।' उन्होंने इसे भारत के लिए रणनीतिक झटका करार दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मोदी की नीतियों की वजह से कश्मीर में आतंकवादियों को पैठ बनाने की जगह मिली। भारत के लिए यह गंभीर रणनीतिक झटका है।"उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ गठबंधन से मोदी को अल्पकालिक राजनीतिक लाभ मिलेगा, लेकिन भारत को यह महंगा पड़ेगा।

राहुल ने कहा, "पीडीपी गठबंधन से मोदी को अल्पकालिक लाभ की भारत को बड़ी कीमत चुकानी होगी। मोदी को मिलने वाला व्यक्तिगत लाभ भारत को होने वाले रणनीतिक नुकसान व निर्दोष भारतीयों के बलिदानों के बराबर है।"कांग्रेस उपाध्यक्ष का ताजा हमला दो दिन पहले जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा सात अमरनाथ यात्रियों की हत्या की घटना के बाद आया है।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement