Friday, March 29, 2024
Advertisement

पाकिस्‍तान ने तोड़ा सीज़फायर, जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 12, 2019 11:07 IST
Loc - India TV Hindi
Loc 

जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी से सटे इलाकों में आज फिर पाकिस्‍तान ने सीज़फायर का उल्‍लंघन किया। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुबह आठ बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना और कृष्णा घाटी सेक्टर में रिहायशी इलाकों पर छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, "कुछ गोले रिहायशी इलाकों में भी गिरे। फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है। भारतीय सैनिकों ने प्रभावी रूप से जवाबी कार्रवाई की।"

Latest India News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement