Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अंबाला में डेरा अनुयायी के घर से कैश जब्त, हिंसा भड़काने के लिए धन का होना था इस्तेमाल

हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिला में डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी के घर से 38 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है, जिसे कथित रूप से हिंसा भड़काने के लिये इस्तेमाल किया जाना था।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: August 28, 2017 15:20 IST
sirsa- India TV Hindi
sirsa

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिला में डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी के घर से 38 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है, जिसे कथित रूप से हिंसा भड़काने के लिये इस्तेमाल किया जाना था। डेरा अनुयायी जय राम फरार है।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक एसपी अभिषेक जोरवाल ने आज बताया, हमने मुलाना में डेरा अनुयायी जय राम के घर से 38 लाख रुपये नकद बरामद किया है। एसपी ने दावा किया कि इस धन का इस्तेमाल हिंसा भड़काने और आगजनी के लिए किया जाना था।

पुलिस ने बताया कि उपलाना गांव के निवासी किसी अशोक कुमार से मिली सूचना के बाद यह धन बरामद किया गया। अशोक कुमार को इससे पहले हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ के दौरान अशोक ने कथित रूप से पुनीत नामक अन्य व्यक्ति का नाम लिया। पुनीत जंदाली गांव का रहने वाला है और कथित रूप से वह हिंसा भड़काने की साजिश रचने में शामिल था। पुलिस ने बताया कि पुनीत डेरा का ब्लॉक स्तरीय सदस्य था और वह अंबाला में नाम चर्चा घर का प्रबंधन करता था। पुनीत को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

एसपी ने दावा किया कि आरोपी ने उन्हें बताया कि उन्होंने डेरा अनुयायियों से धन जमा किया था जिसे हिंसा करने वाले कुर्बानी दलों के बीच कथित रूप से वितरित किया जाना था। एसपी ने कहा कि दोनों आरोपी अशोक और पुनीत पर देशद्रोह का आरोप है और उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement