Thursday, April 25, 2024
Advertisement

विमान में त्रिशूल ले जाने के पर राधे मां के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने पिछले वर्ष औरंगाबाद से मुंबई आने वाले एक विमान में त्रिशूल लेकर यात्रा करने के मामले में राधे मां के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की।

Bhasha Bhasha
Published on: March 30, 2016 7:32 IST
radhe maa- India TV Hindi
radhe maa

मुंबई: मुंबई पुलिस ने पिछले वर्ष औरंगाबाद से मुंबई आने वाले एक विमान में त्रिशूल लेकर यात्रा करने के मामले में राधे मां के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरआत में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद यहां हवाई अड्डे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

RTI कार्यकर्ता असद पटेल ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2015 में एक विमान में सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां त्रिशूल लेकर गयी थीं।

असद पटेल ने एक प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया थाा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement