Thursday, April 25, 2024
Advertisement

वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा को याद किया जाएगा: पी चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसते हुए कहा कि उसे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए याद किया जाएगा।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: March 27, 2019 18:03 IST
BJP will be remembered for broken promises: P Chidambaram- India TV Hindi
Image Source : PTI BJP will be remembered for broken promises: P Chidambaram

चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसते हुए कहा कि उसे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए याद किया जाएगा। ‘‘न्यूनतम आय योजना’’ की विशेषताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा विकास आंकड़ों पर गलतबयानी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू कर उन्होंने (नरेंद्र मोदी) देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों को बर्बाद कर दिया। जब लोग भाजपा के बारे में सोचते हैं तो उनके मन में यही बात आती है कि आंकड़ों में हेरफेर कर उन्होंने यह दिखाया है कि उन्होंने विकास किया है।’’

भाजपा के प्रति अपना तीखा रूख बरकरार रखते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा को वादों को तोड़ने के लिए याद किया जाएगा। बैंक खातों में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी। अगर हम भाजपा कहते हैं तो ये चार बातें लोगों के मन में आती हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र में कोई मोदी सरकार नहीं है बल्कि नई दिल्ली में सिर्फ मोदी हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई कैबिनेट है। अगर आपको लगता है तो कि कोई सरकार है, आप पूरी तरह से गलत हैं। दिल्ली आइए और सात दिन रहिए। आप जान जाएंगे कि एक ही व्यक्ति है जो सरकार है। वह श्री मोदी हैं।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement