Saturday, April 27, 2024
Advertisement

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई महाराष्ट्र सरकार की निंदा, भाजपा ने की जांच की मांग

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज एक ट्वीट में राज्य की देवेन्द्र फडणवीस की अगुआई वाली सरकार की निंदा की गई है, जिसके बाद पार्टी ने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक किया गया है...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: December 03, 2017 21:43 IST
bjp- India TV Hindi
bjp

मुंबई: भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज एक ट्वीट में राज्य की देवेन्द्र फडणवीस की अगुआई वाली सरकार की निंदा की गई है, जिसके बाद पार्टी ने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक किया गया है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें रोजगार के अवसर पैदा करने की राज्य सरकार की नीति की आलोचना की गई। हालांकि इसे बाद में हटा दिया गया लेकिन इससे पहले ही इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खराब अंग्रेजी में लिखे गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘राज्य में दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत और देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने 30 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती की है। मेक इन महाराष्ट्र या फूल इन महाराष्ट्र।’’ ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कुछ नेताओं को टैग किया गया है।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस संदेश को पोस्ट करने के लिए भाजपा इकाई के ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था। हमने मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल से मामले की जांच करने को कहा है।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement