Friday, April 19, 2024
Advertisement

पुणे में दिनदहाड़े धारदार हथियार से BJP पार्षद का मर्डर, एक गिरफ्तार

34 साल के बालाजी कांबले अलांदी नगरपालिका में पहली बार बीजेपी की तरफ से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। कल शाम वो आलंदी से भोसरी की तरफ जा रहे थे। बीच में ही कुछ हमलवरों ने उन्हें रोककर ऊनपर धारधार हथियार से हमला किया...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 27, 2018 19:39 IST
representational image- India TV Hindi
representational image

पुणे: पुणे में बीजेपी पार्षद की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुणे की अलांदी नगरपालिका सीट से बीजेपी पार्षद बालाजी कांबले पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही पार्षद की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है।

34 साल के बालाजी कांबले अलांदी नगरपालिका में पहली बार बीजेपी की तरफ से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। कल शाम वो आलंदी से भोसरी की तरफ जा रहे थे। बीच में ही कुछ हमलवरों ने उन्हें रोककर ऊनपर धारधार हथियार से हमला किया। जिसमें घायल बालाजी कांबले की अस्पताल ले जाने के पहले ही मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले एक बर्थडे पार्टी में बालाजी कांबले और आरोपी अजय मेटकारी का झगड़ा हो गया था। इस दौरान अजय ने कांबले को देख लेने की धमकी दी थी। अजय बालाजी के पड़ौस में ही रहता था। दोनों में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में बालाजी की हत्या का शक है। पुलिस ने अजय मेटकारी को गिरफ्तार किया है और बाकी 4 हमलवारों की तलाश जारी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement