Thursday, April 25, 2024
Advertisement

उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे यात्री

रांची के बिरसा मुंडा एयरोपोर्ट पर एयरएशिया विमान के 174 यात्री यहां झारखंड में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब टेकऑफ के समय ही उससे एक पक्षी टकरा गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 15, 2017 22:51 IST
Khabarindiatv- India TV Hindi
Khabarindiatv

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरोपोर्ट पर एयर एशिया विमान के 174 यात्री यहां झारखंड में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब टेकऑफ के समय ही उससे एक पक्षी टकरा गया। बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक विमान चालक ने विमान को उतारने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया। यह विमान रांची से नई दिल्ली जा रहा था।

विमान के आपात स्थिति में उतरने से उसके ब्लेड को नुकसान पहुंचा और घटना के बाद विमान से धुंआ निकलते देखा गया। यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया।इससे पहले 12 जुलाई को ही एयरएशिया के एक विमान में आसमान में ही एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजे को खोलने की कोशिश की थी, जब यह विमान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतर रहा था। यात्री को बाद में गिरफ्तार कर मानसिक चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement