Thursday, March 28, 2024
Advertisement

बिहार: घरेलू विवाद से नाराज महिला ने 2 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद अंतिमा को किसी तरह बचा लिया लेकिन बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

IANS Reported by: IANS
Published on: October 11, 2018 12:42 IST
बिहार: घरेलू विवाद से नाराज महिला ने 2 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग- India TV Hindi
बिहार: घरेलू विवाद से नाराज महिला ने 2 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को गहरे पानी से बचा लिया लेकिन बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने महिला को बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, डुमरिया गांव के रहने वाले राम की पत्नी अंतिमा देवी का बुधवार को किसी बात पर अपने पति से झगड़ा हुआ। शाम को अंतिमा गुस्से में अपने दोनों बच्चों गोलू (4 वर्ष) और बेटी (7 माह) को लेकर तिरहुत नहर के पास पहुंची और बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद अंतिमा को किसी तरह बचा लिया लेकिन बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

बगहा नगर थाना के प्रभारी मोहम्मद अयूब ने गुरुवार को बताया कि अंतिमा के पति राम के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अंतिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement