Friday, March 29, 2024
Advertisement

बिहार सचिवालय पर बिजली गिरी, सीएम नीतीश कुमार के चैंबर के बगल की दीवारों पर आई दरारें

प्रदेश में बिजली गिरने से जगह-जगह जानमाल के नुकसान के बीच बिहार सचिवालय पर बिजली गिरने की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चैंबर से चंद मीटर दूर वित्त विभाग के ऊपर वज्रपात हुआ है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 09, 2019 19:19 IST
Nitish Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI Nitish Kumar

पटना: बिहार में तेज गर्मी के बाद मॉनसून की तेज बारिश लोगों की जान पर आफत बनी हुई है। प्रदेश में बिजली गिरने से जगह-जगह जानमाल के नुकसान के बीच बिहार सचिवालय पर बिजली गिरने की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चैंबर से चंद मीटर दूर वित्त विभाग के ऊपर वज्रपात हुआ है।

बिहार सरकार के मुख्य सचिवालय पर ठनका गिरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चैंबर से चंद मीटर दूर वित्त विभाग के ऊपर वज्रपात हुआ। हालांकि सचिवालय की छत पर लगे बचाव यंत्र ने बड़े नुकसान को टाल दिया। जिस जगह बिजली गिरी वह बजट पदाधिकारी का चैम्बर था। बिजली गिरने से उनके चैंबर में लगी फाल्स सीलिंग में दरारें आ गयी हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement