Thursday, April 25, 2024
Advertisement

30 अक्टूबर से पहले जम्मू-कश्मीर में संपन्न हो जाएंगे ब्लॉक चुनाव: राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि "30 अक्टूबर से पहले जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक चुनाव संपन्न हो जाएंगे।"

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 28, 2019 17:55 IST
Jammu-Kashmir Governor Satyapal Malik- India TV Hindi
Jammu-Kashmir Governor Satyapal Malik

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए। राज्यपाल द्वारा राज्य के ब्लॉक चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि "30 अक्टूबर से पहले जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक चुनाव संपन्न हो जाएंगे।" इतना ही नहीं उन्हें राज्य के हालातों के बारे में जानकारी देते हुए आने वाले समय में राज्य में नौकरियों को लेकर भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दो से तीन महीने में राज्य के 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल ने कहा कि राज्य में हालात सामान्य है और कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं। हमने जान-माल का नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-लद्दाख में स्कूल कॉलेज खुले हैं, लैंडलाइन फोन की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। जैसे-जैसे परिस्थिति सुधरती रहेगी मोबाइल सेवाएं भी सामान्य होती जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा चालू होने में देरी हो सकती है क्योंकि सबसे ज्यादा झूठ इसी के जरिए फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और तहजीब हर चीज की हिफाजत की जाएगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement