Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

दिल्ली का 'राम रहीम' लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, काल कोठरी से निकलीं 41 लड़कियां

अय्याश बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कारनामों को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की संयुक्त टीम ने जब इनके धार्मिक विश्वविद्यालय पर रेड मारी तो इस किलेनुमा यूनिवर्सिटी में लोहे के कई दरवाज़े मिले जिन्हें ख

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 22, 2017 14:19 IST
baba_virendra_dev_dixit_raped_hundreds_of_followers- India TV Hindi
Baba Virendra Dev Dixit confined, drugged, raped hundreds of followers

नई दिल्ली: दिल्ली से फरार पाखंडी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के तिहाड़ जेल जैसी आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी से कल 41 नाबालिग लड़कियां छुड़ाई गई और दावा किया जा रहा है कि इस कथित आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी में इस वक्त भी दो सौ लड़कियां कैद हैं जिन्हें आज़ाद कराने के लिए दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि यह धार्मिक विश्वविद्यालय अय्याशी का अड्डा था। यहां कुछ लड़कियों को बहला फुसला कर लाया जाता था तो कुछ को पाखंडी बाबा के अंध भक्त दान कर जाते थे। खुद को भगवान बताने वाला ये बाबा वीरेंद्र देव इन्हीं लड़कियों का फिर ब्रेन वॉश कर उनका यौन शोषण करता था।

अय्याश बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कारनामों को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की संयुक्त टीम ने जब इनके धार्मिक विश्वविद्यालय पर रेड मारी तो इस किलेनुमा यूनिवर्सिटी में लोहे के कई दरवाज़े मिले जिन्हें खोलना सबके बस की बात नहीं थी। इन दरवाज़ों पर चौदह ताले लगे थे जिन्हें तोड़ने के बाद ही अंदर से 41 नाबालिग ल़ड़कियां छुड़ाई जा सकीं।

आश्रम में सेक्स रैकेट

  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के अंदर एक आश्रम भी है
  • स्थानीय लोगों के मुताबिक़ आश्रम में सेक्स रैकेट चलता है
  • साल 2000 में बाबा पर आश्रम में लड़की से रेप का आरोप
  • दिल्ली के विजय विहार इलाक़े में वीरेंद्र देव पर रेप केस दर्ज
  • आश्रम में सैकड़ों लड़कियों को बंधक बनाने का भी आरोप
  • रात को आश्रम से आती हैं लड़कियों के चीखने की आवाज़
  • पीड़ित लड़कियों के मुताबिक़ आश्रम में कई गुफा मौजूद हैं
  • पीड़ितों के मुताबिक़ आश्रम के अंदर कई गुप्त रास्ते भी हैं
  • ख़ुद को भगवान राम, शंकर और कृष्ण कहता है वीरेंद्र देव
  • 16 हज़ार रानियां बताकर लड़कियों से रेप का का आरोप

दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार में पांच हजार गज में बने इस आश्रम में पिछले तीन दिन से रेड पड़ रही है। कल भी दिल्ली पुलिस यहां दल बल के साथ छापा मारने आई। तमाम शोर शराबे और हंगामे के बीच विश्विद्यालय के अंदर दाखिल हुई तो अंदर एक दो नहीं दर्जनों लड़कियों को देखकर दंग रह गई। ज्यादातर लड़कियों नाबालिग हैं। इसके बाद शुरू हुआ इन लड़कियों को यूनिवर्सिटी से बाहर निकालने के लिए सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन। कोई भी लड़कियों का चेहरा न देख सके ऐसे में लड़कियों को निकालकर कपड़ों से ढके बस में बिठाया गया और किसी सेफ होम ले जाया जा गया।

 
इस आश्रम में लड़कियां जब आ जाती थीं तो उन्हें बाहर निकलना तो दूर बाहर झांकने तक की इजाजत नहीं होती थी। ये धर्म के नाम पर पाप की वो दुनिया है जिसके पाखंडी बाबा वीरेंद्र देव ने अपनी अय्याशी के लिए बनाया था, जिस पर संगीन आरोप है कि वो अपने इस विश्विद्यालय में कैद की हुई लड़कियों को नशीली दवाइयां देता था। फिर बेहोशी की हालात में उन लड़कियों से रेप करता था, उनकी सीडी तैयार करता था और फिर ऐसे ब्लैकमेल करता था कि लड़कियां दहशत के मारे बोल तक नहीं पाती थी।

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र देव का अपना कानून था। उसके विश्विद्यालय में एक बार एडमिशन लेने के बाद लड़कियों की वापसी नामुमकिन थी। कल जब दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी में कैद लड़कियों को छुड़ाने के लिए तीसरी बार छापा मारा तो उसे आध्यात्मिक विश्विद्यालय के अंदर के 14 ताले तोड़ने पड़े। छुड़ाई गईं 41 लड़कियों में तीन रिटार्यड इंस्पेक्टर की बेटियां बताई जा रही हैं। आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी से कई अश्लील साहित्य और अश्लील वीडियो भी बरामद हुए।

बाबा जितना अय्याश है उसके अंधभक्त अनुयायी उतने ही खतरनाक। अभी दो दिन हुए जब इससे पहले छापा मारने पहुंची टीम को आश्रम में ही अनुयायियों ने बंधक बना लिया था हालांकि अब इस आश्रम के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है क्योंकि इस बंद दरवाजे के अंदर अभी और भी महिलाएं और लड़कियां हैं जिन्हें आजाद कराना ही पुलिस और महिला आयोग का सबसे बड़ा मिशन है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement