Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अयोध्या विवाद पर फैसले के बाद पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, करतारपुर और पाकिस्तान का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि आज 9 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत का भी सहयोग रहा है, पाकिस्तान का भी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। 

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 09, 2019 18:45 IST
PM Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पीएम नरेंद्र मोदी ने किया देश को संबोधित

नई दिल्ली। शनिवार को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है, 9 नवंबर ही वो तारीख थी, जब बर्लिन की दीवार गिरी थी, दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज 9 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत का भी सहयोग रहा है, पाकिस्तान का भी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने का है और मिलकर जीने का है। इन सारी बातों को लेकर कहीं भी कभी भी किसी के मन में कोई कटुता रही हो तो आज उसे तितांजली देने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि नए भारत में भय कटूता नकारत्मकता का कोई स्थान नहीं है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement