Thursday, April 18, 2024
Advertisement

कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आई सेना की चौकी, जवान लापता

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिसके बाद एक जवान लापता है। एक अधिकारी ने बताया कि कारगिल सेक्टर में 17,500 फुट की उंचाई पर

Bhasha Bhasha
Updated on: March 19, 2016 23:49 IST
kargil- India TV Hindi
kargil

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिसके बाद एक जवान लापता है। एक अधिकारी ने बताया कि कारगिल सेक्टर में 17,500 फुट की उंचाई पर स्थित चौकी हिमस्खलन की चपेट में आई।

मौके पर दो जवान मौजूद थे और वे इसके चपेट में आए गए। एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरा जवान अभी लापता है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर आर्मी के दो जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे। तभी भूकंप के झटके महसूस किए और फिर हिमस्खलन हुआ। इस घटना के फौरन बाद सेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिसके बाद एक जवान को सुरक्षि‍त निकाल लिया गया। बचाए गए जवान को चिकित्‍सीय सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई, जहां उसकी हालत में सुधार है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement