Friday, March 29, 2024
Advertisement

9 दिन के धरने के बाद 'बीमार' पड़े CM केजरीवाल, इलाज के लिए जाएंगे बेंगलुरु

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि शर्करा के स्तर के कारण केजरीवाल को दिक्कत हो रही है। हालांकि केजरीवाल के बेंगलुरु जाने से आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों में विलंब हो सकता है...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: June 20, 2018 20:49 IST
arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन की प्राकृतिक चिकित्सा के लिए कल बेंगलुरु रवाना हो सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक उपराज्यपाल के कार्यालय पर 9 दिन के धरने के बाद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं रह रही है। प्रदर्शन के दौरान उनके शर्करा का स्तर बढ़ गया था और उन पर इंसुलिन लेने का भी कोई असर नहीं हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘शर्करा के स्तर पर नियंत्रण के लिए उनके दस दिन के लिए कल बेंगलुरु रवाना होने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खांसी की समस्या के लिए पहले भी बेंगलुरु में प्राकृतिक चिकित्सा उपचार करा चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि शर्करा के स्तर के कारण केजरीवाल को दिक्कत हो रही है। हालांकि केजरीवाल के बेंगलुरु जाने से आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों में विलंब हो सकता है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement