Friday, March 29, 2024
Advertisement

सार्वजनिक जीवन में अरुण जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: August 24, 2019 14:26 IST
Arun Jaitley- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सार्वजनिक जीवन में अरुण जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सोनिया ने एक बयान में जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ''जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, सांसद और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।''

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, ''हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना जेटली जी के परिवार के साथ हैं।''

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया। गौरतलब है कि जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनका पिछले कई दिनों से उपचार चल रहा था। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement