Friday, March 29, 2024
Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 25, 2019 18:46 IST
Arun Jaitley funeral - India TV Hindi
Arun Jaitley funeral 

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और BJP के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही और उन्हें बाद में लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा। लेकिन, फिर शनिवार को जेटली दुनिया से चले गए। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नीचे पढ़िए लाइव अपडेट्स-

अरुण जेटली को इंडिया टीवी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, क्लिक करें

Latest India News

Arun Jaitley funeral live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 3:19 PM (IST)

    अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • 2:43 PM (IST)

    अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है।

  • 2:16 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तरफ से अरुण जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

  • 2:10 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी निगमबोध घाट पर पहुंचे।

  • 2:08 PM (IST)

    राजनीति जगत के कई दिग्गजों समेत अरुण जेटली की तमाम चाहने वाले निगमबोध घाट पर मौजूद हैं।

  • 2:02 PM (IST)

    थोड़ी ही देर में अरुण जेटली का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगी।

  • 1:59 PM (IST)

    अरुण जेटली की अंतिम यात्रा निगमबोध घाट पहुंची गई है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 1:50 PM (IST)

    कुछ ही देर में निगमबोध घाट पहुंचने वाली है अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।

  • 1:35 PM (IST)

    अरुण जेटली के निधन पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो दिनों को राजकीय शौक का ऐलान किया।

  • 1:29 PM (IST)

    आईटीओ से आगे बढ़ी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।

  • 1:15 PM (IST)

    अंतिम यात्रा का रूट

    बीजेपी मुख्यालय-------आईटीओ-------दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर------रिंग रोड-------राजघाट-------निगमबोध घाट (अंतिम संस्कार होगा)

  • 1:11 PM (IST)

    BJP मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए निकली अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।

  • 12:26 PM (IST)

    राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

  • 12:24 PM (IST)

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

  • 12:22 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "बड़े-बड़े संकट के समय में हमने अरुण जेटली जी को याद किया। वह हमें हमेशा प्रेरणा देते थे।"

  • 12:19 PM (IST)

    बाबा रामदेव ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "वह हम सबको अनाथ सा करके चले गए। मेरा उनसे व्यक्तिग लगाव था। वह कभी अपने बारे में नहीं सोचते थे। हमारे लिए यह बहुत दुख की घड़ी है। हम उनको युगों-युगों तक याद करते रहेंगे।"

  • 12:17 PM (IST)

    नितिन गडकरी ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "उनके कार्य से पूरा देश जानता था। सरकार और पार्टी के लिए वह आधार थे। उनके निर्णय बहुत स्पष्ट होते थे। हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।"

  • 12:14 PM (IST)

    शाहनवाज हुसैन ने दी अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि।

  • 12:13 PM (IST)

    नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और विजय गोयल ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि।

  • 11:30 AM (IST)

    BJP दफ्तर में नेताओं का तांता लगा हुआ है। अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

  • 11:29 AM (IST)

    बाबा रामदेव ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

  • 11:28 AM (IST)

    अमित शाह और जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

  • 10:56 AM (IST)

    अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय पहुंच गया है। यहां एक बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

  • 10:49 AM (IST)

    अमित शाह समेत BJP के कई बड़े नेता भाजपा मुख्यालय पर मौजूद हैं। थोड़ी ही देर में अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर पहुंचने वाला है।

  • 10:29 AM (IST)

    कुछ ही देर में अरुण जेटली का प्रार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पहुंच जाएगा, जहां 1 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

  • 10:21 AM (IST)

    मूलचंद फ्लाइओवर से आगे बढ़ी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।

  • 10:07 AM (IST)

    अंतिम यात्रा का रूट

    कैलाश कॉलोनी (अरुण जेटली का घर)------मूलचंद-------डिफेंस कॉलोनी-------लोधी रोड फ्लाइओवर-------तिलक मार्ग--------बीजेपी मुख्यालय (अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर)-------आईटीओ-------दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर------रिंग रोड-------राजघाट-------निगमबोध घाट (अंतिम संस्कार होगा)

  • 9:57 AM (IST)

    भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक अक्विथ ने अरुण जेटली को याद किया।

  • 9:48 AM (IST)

    कांग्रेस के सीनियर लीडर मोतीलाल वोरा, NCP नेता शरद पवार और प्रफुल पटेल, RLD नेता अजीत सिंह और आंद्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल।

  • 9:41 AM (IST)
  • 9:23 AM (IST)

    अरुण जेटली का पार्थिव शरीर सेना के गन कैरिज से BJP मुख्यालय ले जाया जा रहा है। यहां 2:30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

  • 9:16 AM (IST)

    दिल्ली की कैलाश कॉलोनी में अरुण जेटली के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।

  • 8:27 AM (IST)

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने एक मूल्यवान दोस्त खो दिया है और भाजपा व जेटली का एक अटूट रिश्ता था। मोदी ने कहा, "भाजपा और अरुण जेटली जी का अटूट रिश्ता रहा। एक छात्र नेता के रूप में वह आपातकाल के दौरान हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने में सबसे आगे थे। वह हमारी पार्टी के एक बहुत पसंदीदा चेहरा बने। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों और विचारधारा को समाज के व्यापक दायरे में जोड़ने का काम किया।"

  • 8:06 AM (IST)

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपराष्ट्रपति नायडू को चेन्नई से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जाना था। उन्होंने अपनी यात्रा बीच में छोड़ कर वापस दिल्ली लौटने का फैसला किया।

  • 8:06 AM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जेटली के निधन ने बौद्धिक पारिस्थितिकी तंत्र में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "श्री अरुण जेटली जी का लंबी बीमारी के बाद निधन होने से काफी दुखी हूं। वह एक शानदार वकील, एक अनुभवी सांसद और एक प्रतिष्ठित मंत्री थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया।"

  • 8:06 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सबसे भरोसेमंद सहयोगी और एक कुशल वकील जेटली के लिए सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। 

  • 7:47 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता ने वित्तमंत्री का कार्यभार 2014 से 2018 तक संभाला। इससे पहले वह राज्यसभा में 2009 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान, जेटली ने भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनके कार्यकाल के दौरान ही नोटबंदी का निर्णय भी लिया गया था।

  • 7:47 AM (IST)

    शनिवार को जेटली के निधन की खबर सुनकर एम्स पहुंचने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, जितेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मनोज तिवारी एवं रमेश बिधूड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

  • 7:27 AM (IST)

    अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश तथा वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहेंगे। मीडिया और क्रिकेट जगत की हस्तियां आखिरी विदाई देने निगमबोध घाट पहुंचेंगी।

  • 7:26 AM (IST)

    अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में देश की सभी बड़ी सियासी हस्तियां मौजूद रहेंगी। गृहमंत्री, रक्षामंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री के साथ मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य भी अंतिम संस्कार में शरीक होंगे।

  • 7:25 AM (IST)

    दोपहर 1 बजे सेना के गन कैरिज से फिर निगम बोध घाट के लिए जेटली की अंतिम यात्रा शुरू होगी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से आईटीओ, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर, रिंग रोड, राजघाट होते हुए 2 बजे निगमबोध घाट पहुंचेगी।

  • 7:24 AM (IST)

    अरुण जेटली की अंतिम यात्रा कैलाश कॉलोनी से शुरू होकर मूलचंद, लोधी रोड फ्लाइओवर, डिफेंस कॉलोनी, तिलक मार्ग होते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन।

  • 7:21 AM (IST)

    सुबह दस बजे अरुण जेटली के घर कैलाश कॉलोनी से अंतिम यात्रा शुरू होगी। सेना के गन कैरिज पर रखकर सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेगा।

  • 7:17 AM (IST)

    दिल्ली में 44- कैलाश कॉलोनी पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है। सुबह 10 बजे तक घर पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement