Friday, April 26, 2024
Advertisement

कश्मीर: मुठभेड़ में सेना का मेजर शहीद, एक अधिकारी और दो जवान घायल

दक्षिण कश्मीर में एक मुठभेड़ में सेना के मेजर की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में एक अधिकारी और दो जवान घायल हो गए हैं।

PTI Reported by: PTI
Updated on: June 17, 2019 16:20 IST
प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

Army major martyr दक्षिण कश्मीर के अनंननाग में आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ में सेना के मेजर के शहीद होने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और दो जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने मुठभेड़ में सेना के मेजर के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है, वहीं एक अन्य मेजर के भी घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। 

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ अनंतनाग के अचबल इलाके में यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। घायलों को श्रीनगर स्थित 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां सेना के एक मेजर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मुठभेड़ में घायल एक मेजर और दो जवानों का इलाज किया जा रहा है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement