Friday, March 29, 2024
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने नौशेरा में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले भी दागे, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। हालांकि इस घटना में भारतीय सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 17, 2019 16:20 IST
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने नौशेरा में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, एक जवान शहीद- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने नौशेरा में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, एक जवान शहीद

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तान की फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। नौशेरा में पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। सेना में लांसनायक संदीप थापा पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए। 12 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन किया है।

Related Stories

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले भी दागे, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। हालांकि इस घटना में भारतीय सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं।

शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे थे। देहरादून के रहने वाले संदीप पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसके एक अन्य सैनिक को बट्टल शहर में भारतीय सैनिकों ने मार दिया जिसके बाद गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत को संख्या छह हो गई। भारतीय सैनिकों के कथित संघर्षविराम उल्लंघनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भी अहलूवालिया को तलब किया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement