Friday, March 29, 2024
Advertisement

आंध्र प्रदेश "आसमान से टपका, खजूर में अटका": राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की हालत "आसमान से टपका खजूर में अटका" (बुरी से बहुत बुरी दशा में पहुंच जाना) जैसी हो गई है।

PTI Reported by: PTI
Published on: July 24, 2019 23:03 IST
ram madhav- India TV Hindi
ram madhav

अमरावती: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की हालत "आसमान से टपका खजूर में अटका" (बुरी से बहुत बुरी दशा में पहुंच जाना) जैसी हो गई है।

माधव ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और वाईएसआर कांग्रेस प्रशासन के मामले में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसा लगता है कि राज्य बुरी से और बुरी हालत में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी अपनी आक्रामक गतिविधियों से राज्य की जनता को भयभीत कर रहे हैं।

राम माधव ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पूर्वी गोदावारी जिले का दौरा कर पी गन्नावरम में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "तेदेपा (आंध्र प्रदेश का) अतीत थी, वाईएसआर कांग्रेस वर्तमान है और भाजपा भविष्य है। भाजपा 2024 तक राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रत्येक गांव में मजबूती देने की जरूरत है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement