Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

आंध्र प्रदेश: किसान ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी की

रामसुब्बा रेड्डी की पत्नी सुलोचना (45) उसकी बेटियां प्रत्युषा (20) व प्रतिभा (18) की ताडिपात्रि के उनके घर में मंगलवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। चूंकि रेड्डी लापता था, इसलिए उसके हत्या में शामिल होने का संदेह था।

IANS IANS
Published on: July 05, 2017 14:54 IST
Farmer suicide- India TV Hindi
Farmer suicide

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक किसान ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। रामसुब्बा रेड्डी अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या के बाद मंगलवार से लापता हो गया था। रामसुब्बा ताडिपत्रि कस्बे में बुधवार को टीटीडी कल्याण मंडपम के पास बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी मौत की वजह जहरीला पदार्थ बताया है।

रामसुब्बा रेड्डी की पत्नी सुलोचना (45) उसकी बेटियां प्रत्युषा (20) व प्रतिभा (18) की ताडिपात्रि के उनके घर में मंगलवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। चूंकि रेड्डी लापता था, इसलिए उसके हत्या में शामिल होने का संदेह था।

पुलिस के अनुसार, किसान रेड्डी को जुए की लत थी। उसने कर्ज लिया था। इसलिए वह आर्थिक दिक्कतों में फंस गया था।

पुलिस को संदेह है कि रेड्डी ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की विवाद के बाद हत्या कर दी। रेड्डी की तीन बेटियां तिरुपति में उच्च शिक्षा ले रही थीं।

प्रत्युषा व प्रतिभा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अभी घर पर थीं, जल्दी ही उनका कॉलेज खुलने वाले था। सबसे बड़ी बेटी प्रसन्ना एमएससी की छात्रा है। वह तिरुपति में रहती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement