Saturday, April 20, 2024
Advertisement

क्या बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह को दी गई माफी? गृहमंत्री ने कही ये बात

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को क्या सरकार माफी देने जा रही है, सदन में पूछे गए इस सवाल पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 03, 2019 12:44 IST
Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

नयी दिल्ली।  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को क्या सरकार माफी देने जा रही है, सदन में पूछे गए इस सवाल पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। गृह मंत्री शाह ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को कोई माफी नहीं दी गई है। 

सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य और बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत सिंह बिट्टू के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शाह ने यह जानकारी दी। बिट्टू ने सवाल किया कि क्या राजोआना को माफी दी जा रही है? इस पर शाह ने कहा, ‘‘मीडिया रिपोर्ट पर मत जाइए। कोई माफी नहीं की गई है।’’ गौरतलब है कि राजोआना को बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में हत्या कर दी गई थी। वे 1992 से लेकर अपनी मत्यु यानि 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर थे। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि बलवंत सिंह को सरकार ने माफी दी है, इसे लेकर गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि उसे कोई माफी नहीं दी गई है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement