Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अमेरिका गगनयान परियोजना के लिए भारत के साथ कार्यकारी समूह बनाने को इच्छुक: पूर्व नासा प्रमुख

अमेरिका इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन के लिए भारत के कार्यक्रम पर उसके साथ एक कार्यकारी समूह बनाने को इच्छुक है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 09, 2019 6:53 IST
'America interested in forming working group with India for Gaganyaan project'- India TV Hindi
'America interested in forming working group with India for Gaganyaan project'

नयी दिल्ली: नासा के पूर्व प्रशासक मेजर जनरल चार्ल्स फ्रैंक बोल्डेन जूनियर ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन के लिए भारत के कार्यक्रम पर उसके साथ एक कार्यकारी समूह बनाने को इच्छुक है। अंतरिक्ष के लिए अमेरिकी विज्ञान दूत बोल्डेन ने कहा कि दोनों देशों का अंतरिक्ष के क्षेत्र में शानदार संबंध है और इस क्षेत्र में संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए कार्यकारी समूहों का गठन किया गया है। 

इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की परियोजना पर भी क्या तालमेल हो रहा है, इस बारे में पूछे जाने पर ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में बोल्डेन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (इसरो अध्यक्ष) के सिवन (नासा) प्रशासक जिम ब्रिडनस्टाइन से संपर्क कर रहे हैं। वह इसकी पेशकश करना चाहेंगे कि वे इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के कार्यक्रम पर एक और कार्यकारी समूह बनाएं।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement