Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिल्‍ली के निकट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक दुर्घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

दिल्ली से सटे नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात हुई दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 11, 2019 7:28 IST
Eastern Peripheral expressway accident - India TV Hindi
Eastern Peripheral expressway accident 

नोएडा। दिल्‍ली से सटे नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात हुई दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा परिवार के 8 लोगों को चोटें आई हैं। जिसमें ज्‍यादातर बच्‍चे हैं। पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। फिलहाल ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। 

पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार आठ अन्य लोगों को चोट आयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘परिवार मारुति ईको से हरियाणा के बल्लभगढ़ जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने रात करीब नौ बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार को टक्कर मार दी।’’ 

प्रवक्ता ने बताया कि परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है। आठ अन्य घायल हो गए हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement