Saturday, April 20, 2024
Advertisement

डांस बार में अवैध रूप से काम कर रही 96 महिलाओं को छुड़ाया गया

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे 11 डांस बारों में अवैध रूप से 96 महिलाओं से काम लिया जा रहा था, जिन्हें प्रशासन ने मुक्त करवाया।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: July 27, 2019 19:32 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी में चल रहे 11 डांस बारों में अवैध रूप से 96 महिलाओं से काम लिया जा रहा था, जिन्हें प्रशासन ने मुक्त करवाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बार के पास महिलाओं से डांस कराने का लाइसेंस नहीं था। 

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त अनूप कुमार साहू ने कहा, “ये महिलाएं पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा की हैं। पहचान के सत्यापन के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।” पुलिस के अलग-अलग दस्तों ने शुक्रवार रात लक्ष्मी सागर और कटक रोड इलाकों में छापेमारी कर महिलाओं को मुक्त कराया। 

हालांकि, पूर्व आबकारी अधीक्षक सुदर्शन नायक ने कहा कि बार कुछ खास मौकों पर नृत्य कार्यक्रम करा सकते हैं लेकिन समुचित इजाजत के बाद।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement