Thursday, March 28, 2024
Advertisement

असम में रोहिंग्या को घुसाने के लिए सुनियोजित कोशिश की जा रही: हिमंत बिस्व शर्मा

असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ निहित स्वार्थों वाले संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने की सुनियोजित कोशिश कर रहे हैं और नागरिकता विधेयक के खिलाफ हालिया प्रदर्शनों से उन्हें समर्थन मिला है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 22, 2019 23:21 IST
Himanta- India TV Hindi
Himanta

गुवाहाटी: असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ निहित स्वार्थों वाले संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने की सुनियोजित कोशिश कर रहे हैं और नागरिकता विधेयक के खिलाफ हालिया प्रदर्शनों से उन्हें समर्थन मिला है। राज्य के वित्त मंत्री शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हाल में 75 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया। इसमें से अधिकतर को होजाई, लामडिंग, कछार और करीमगंज जिले से पकड़ा गया।

Related Stories

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में करीमगंज में ही इस तरह की 30 गिरफ्तारी हो चुकी है। शर्मा ने दावा किया कि पिछले कुछ दशकों में इन जिलों में आबादी की रूपरेखा में बदलाव हुआ है और राज्य की आबादी के ढांचे में बदलाव के लिए शायद यह किया जा रहा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को असम में प्रवेश कराने की ताक में है और उनसे चंदा उगाहने के लिए एक नेटवर्क विकसित किया गया है।’’ मंत्री ने कहा कि नागरिकता विधेयक के खिलाफ आंदोलन ने ऐसी कोशिश कर रहे संगठनों की मदद ही की है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement