Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बब्बर खालसा के 7 सदस्य लुधियाना से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के सात सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 30, 2017 23:58 IST
Babbar khalsa- India TV Hindi
Image Source : PTI Babbar khalsa

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के सात सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त आर. एन. ढोके ने संवाददातों को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन पिस्तौलें और कुछ गोला-बारूद बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि इस समूह ने खालिस्तानी विचारधारा और कट्टरपंथी सिख संगठनों का विरोध करने या लिखने वालों को अपना निशाना बनाने की योजना बनाई थी। 

ढोके ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के तार कथित तौर पर सुरिंदर सिंह बब्बर से जुड़े हो सकते हैं, जो ब्रिटेन के लंदन में रहता है और गिरफ्तार आरोपियों को बब्बर से ही धन मिलता था। अधिकारियों ने कहा है कि बब्बर इस समूह के सदस्यों को हथियार और धन मुहैया कराता था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement