Friday, April 26, 2024
Advertisement

झारखंड के गढ़वा में बड़ा नक्सली हमला, लैंडमाइन ब्‍लास्‍ट में 6 जवान शहीद

सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपायी गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये जबकि कई अन्य घायल हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 27, 2018 8:55 IST
झारखंड के गढ़वा में बड़ा नक्सली हमला, लैंडमाइन ब्‍लास्‍ट में 6 जवान शहीद- India TV Hindi
झारखंड के गढ़वा में बड़ा नक्सली हमला, लैंडमाइन ब्‍लास्‍ट में 6 जवान शहीद

नई दिल्ली: झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये जबकि अनेक घायल हुए हैं। गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की।

सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपायी गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये जबकि कई अन्य घायल हैं।

झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। उन्होंने बताया कि हताहत जवानों को जंगल से निकालने की व्यवस्था की जा रही है। बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड जगुआर के अलावा सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवान शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे लातेहार-गुमला गढ़वा जिला और छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैंडमाइन्स का शिकार हुई पुलिस से नक्सलियों ने हथियार भी लूटे है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement