Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

झारखंड में 6 शव मिले, नक्सलवादी वारदात की आशंका

रांची शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार सुबह 6 लोगों के शव मिले। आशंका जताई गई है कि ये हत्याएं नक्सलवादियों ने की हैं।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 28, 2016 12:51 IST
ranchi- India TV Hindi
ranchi

रांची: रांची शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार सुबह 6 लोगों के शव मिले। आशंका जताई गई है कि ये हत्याएं नक्सलवादियों ने की हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 20 किलोमीटर दूर हिडिनडाग गांव में 6 शव मिले। सभी शवों में गोलियां लगी हुई थीं। कहा गया कि एक मृतक की पहचान जाकिर के रूप में हुई है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन हत्याओं को संदिग्ध प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) द्वारा अंजाम दिए जाने की संभावना है। यह रांची जिले में बीते 24 घंटों में ऐसी दूसरी बड़ी वारदात है। सोमवार को नामकोन के ककरा जंगल में दो भाइयों सहित तीन लोगों के शव मिले थे। पुलिस ने कहा कि इन तीन हत्याओं में नक्सलवादियों का हाथ होने की आशंका है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement