Friday, March 29, 2024
Advertisement

त्रिपुरा: 14 साल की किशोरी से तीन महीने तक रेप करने के आरोप में 58 साल का आदमी गिरफ्तार, माकपा का आरोप विहिप का प्रदेश नेता है आरोपी

पीड़िता के आरोप के मुताबिक उसने इस साल फरवरी से उसका 11 बार बलात्कार किया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 22, 2018 19:44 IST
चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
Image Source : PTI चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

अगरतला: त्रिपुरा के खोवई जिले में एक बच्ची से करीब तीन महीने तक कई बार बलात्कार करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि यहां से करीब 60 किमी दूर चंपलई में 14 वर्षीय लड़की से एक व्यक्ति ने इस साल फरवरी महीने से कई बार बलात्कार किया। इसबीच , माकपा ने आरोप लगाया कि आरोपी विहिप का प्रदेश नेता है। हालांकि , विहिप के प्रदेश संगठन सचिव अमल चक्रवर्ती ने इस बात से इनकार किया है कि आरोपी का हिंदू संगठन से कोई संबंध है। 

खोवई के पुलिस अधीक्षक कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने बताया कि आरोपी को कल उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के आरोप के मुताबिक उसने इस साल फरवरी से उसका 11 बार बलात्कार किया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता को धमकी दी गई थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसको गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने बताया कि आरोपी पर बलात्कार और आपराधिक भयादोहन की धारा लगाई गई है तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण ( पॉक्सो ) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement