Thursday, April 25, 2024
Advertisement

नीलगिरी माउनटेन रेल : पटरियों पर पत्थर गिरने से 196 यात्री फंसे

नीलगिरि पर्वतीय रेल (एनएमआर) के 196 यात्री शुक्रवार को पटरियों पर एक विशाल पत्थर गिर जाने से बीच रास्ते में फंस गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: September 27, 2019 16:32 IST
Indian Railway- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उदगमंडलम: नीलगिरि पर्वतीय रेल (एनएमआर) के 196 यात्री शुक्रवार को पटरियों पर एक विशाल पत्थर गिर जाने से बीच रास्ते में फंस गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी। विशाल पत्थर हिलग्रोव और एर्डली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर गिर गया। उन्होंने बताया कि हेरिटेज ट्रेन यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर मेट्टुपालयम से रवाना हुयी थी। लेकिन उसे बीच में ही रूकना पड़ा। पत्थर के साथ गीली मिट्टी भी पटरियों पर आ गयी थी।

उन्होंने कहा कि 196 यात्री बीच में फंस गए और रेलवे ने बसों की व्यवस्था कर उन्हें घटनास्थल से करीब लगभग 30 किलोमीटर दूर कुन्नूर पहुंचाया। पटरियों से विशाल पत्थर और गीली मिट्टी को हटाने का काम शुरू हो गया है। आपको बता दें कि ऊंटी जाने के लिए पर्यटक बड़ी तादाद में इसी रेल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement