Friday, April 19, 2024
Advertisement

J&K: पुंछ में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक सैनिक और लड़की घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की...

IANS Reported by: IANS
Published on: February 04, 2018 21:02 IST
loc- India TV Hindi
loc

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।"

अधिकारी ने कहा, "एक 15 साल की लड़की और सेना का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की शुरुआत सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से जवाब दिया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement