Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नक्सल विरोधी अभियानों में 2009 से अभी तक 1,125 सुरक्षा कर्मियों की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नक्सल विरोधी अभियानों में 2009 से अभी तक करीब 1,125 सुरक्षा कर्मियों की जान गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 29, 2019 21:08 IST
1125 security personnel killed by Naxals since 2009, reveals RTI query - India TV Hindi
1125 security personnel killed by Naxals since 2009, reveals RTI query 

नोएडा (उत्तर प्रदेश): नक्सल विरोधी अभियानों में 2009 से अभी तक करीब 1,125 सुरक्षा कर्मियों की जान गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी। मंत्रालय की ‘लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म’ (एलडब्ल्यूई) डिवीजन ने जवाब में बताया कि सबसे अधिक 2009 में 287 और उसके बाद 2010 में 262 सुरक्षा कर्मियों की जान गई। 

Related Stories

नोएडा के रहने वाले वकील एवं समाजिक कार्यकर्ता रंजन तोमर ने आरटीआई दायर कर इस संबंध में जानकारी मांगी थी। आरटीआई के अनुसार 2011 में 112, 2012 में 108, 2013 में 93, 2014 में 81, 2015 में 34 , 2016 में 40, 2017 में 56 और 2018 में 52 सुरक्षा कर्मियों की जान गई। इस वर्ष जनवरी अंत तक किसी भी सुरक्षा कर्मी की जान नक्सल विरोधी अभियान में नहीं गई थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement