Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों में से 100 को किया रिहा, वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आए

पाकिस्तान की जेलों में बंद 360 भारतीय कैदियों में 100 को रिहा कर दिया गया है, वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आ गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 09, 2019 0:02 IST
 Indian prisoners released by Pakistan- India TV Hindi
Image Source : ANI 100 out of 360 Indian prisoners released by Pakistan

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेलों में बंद 360 भारतीय कैदियों में 100 को रिहा कर दिया गया है, वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आ गए हैं। पाकिस्तान ने सजा पूरी हो चुके 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था, जिसका पहला जत्था आज (08 अप्रैल) भारत पहुंचा है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक कुछ ही दिनों पहले वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि मौजूदा समय में पाकिस्तान की जेलों में कुल 537 भारतीय कैदी बंद हैं जिनमें 483 मछुआरे और 54 अन्य नागरिक हैं। 

रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक सोमवार को 100 भारतीय मछुआरों को छोड़ा जाना था और आज 100 कैदियों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा अब के बाद अगले 100 मछुआरों की रिहाई 15 अप्रैल को की जाएगी। फिर इसके अगले हफ्ते यानि 22 अप्रैल को 100 और मछुआरे और 29 अप्रैल को 5 मछुआरे तथा 55 अन्य नागरिकों की रिहाई की जाएगी। कुल मिलाकर 360 भारतीय कैदियों की रिहाई होनी है, जिनमें से 100 को रिहा कर दिया गया है।

आज रिहा हुए 100 भारतीयों के घर वापस आने के बाद 260 कैदी बचेंगे, जिनकी तीन जत्थों के रूप में रिहाई होनी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement