Friday, April 26, 2024
Advertisement

हाई बीपी से हैं परेशान तो ना खाएं ये चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

अगर आप हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें। इसके अलावा आपको अपने खानपान में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जानिए हाई बीपी के पेशेंट को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

India TV Health Desk Written by: India TV Health Desk
Updated on: September 17, 2021 22:18 IST
Food to avoid in High BP- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ DOCTORNOW_GP Food to avoid in High BP

आजकल के समय में डायबिटीज के अलावा जिस बीमारी से लोग परेशान हैं वो हाई बीपी यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। हाई बीपी को हाईपरटेंशन भी कहा जाता है। ये आपके दिल पर बुरा असर डालता है। इसके साथ ही हाई बीपी लगातार बने रहने पर हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें। इसके अलावा आपको अपने खानपान में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जानिए हाई बीपी के पेशेंट को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

नहीं खाते तोरई तो आज से ही खाना कर दें शुरू, एक साथ कई बीमारियों से करेगी बचाव

Salt

Image Source : INSTAGRAM/ TRUE_ROCK_SALT
Salt 

ज्यादा ना खाएं नमक

हाई बीपी के मरीज को अपनी डाइट में नमक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। जिससे कि शारीरिक अंगों तक जाने वाले ऑक्सीजन और खून का प्रवाह कम हो जाता है। 

Coffee

Image Source : INSTAGRAM/ ORANGELEAF_ESTACIO
Coffee

कैफीन युक्त चीजों को खाने से परहेज करें
अगर आप उच्च रक्तचाप या फिर हाई बीपी से ग्रसित हैं तो कैफीन का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। एक शोध के अनुसार कैफीन शरीर में ऐसे हॉर्मोन को ब्लॉक कर देती है जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा रखने में मदद करता है। ऐसे में कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें। खासतौर पर ज्यादा कॉफी के सेवन से परहेज करें। नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह डाइट में शामिल करें अंजीर, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

ना खाएं पैक्ड फूड
पैक्ड फूड या फिर डिब्बाबंद चीजों का सेवन करने से भी हाई बीपी के पेशेंट को परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिजरवेटिव्स के साथ ही काफी मात्रा में सोडियम होता है। जबकि न्यूट्रिएंट्स कम मात्रा में होते हैं। सोडियम युक्त चीजों का सेवन करना हाई बीपी के मरीज की समस्या और बढ़ा सकता है। इसलिए हो सके तो घर पर बना हुआ खाना ही खाएं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement