Tuesday, March 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. तस्वीरों में देखें भारत ने तीसरे दिन कैसे किया इंग्लैंड का हाल बेहाल, विराट कोहली ने लगाया शतक

तस्वीरों में देखें भारत ने तीसरे दिन कैसे किया इंग्लैंड का हाल बेहाल, विराट कोहली ने लगाया शतक

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: August 20, 2018 21:29 IST
  • तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने संभलकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेदंबाजों को खासा परेशान रखा। बेन स्टोक्स भी निराश मुद्रा में नजर आते हुए।
    Image Source : Getty Images

    तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने संभलकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेदंबाजों को खासा परेशान रखा। बेन स्टोक्स भी निराश मुद्रा में नजर आते हुए।

  • विराट कोहली ने शुरू से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और उन्हें खुद पर हावी नहीं होने दिया। विराट कोहली ने कई बेहतरीन शॉट लगाए और लगातार भारत के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे।
    Image Source : Getty Images

    विराट कोहली ने शुरू से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और उन्हें खुद पर हावी नहीं होने दिया। विराट कोहली ने कई बेहतरीन शॉट लगाए और लगातार भारत के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे।

  • चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली पर इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज का कोई असर नहीं पड़ रहा था। दोनों के सामने इंग्लैंड का हर गेंदबाज संघर्ष कर रहा था।
    Image Source : Getty Images

    चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली पर इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज का कोई असर नहीं पड़ रहा था। दोनों के सामने इंग्लैंड का हर गेंदबाज संघर्ष कर रहा था।

  • इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट अब तक अच्छा नहीं रहा और टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए। बाद में खबर आई कि उनकी उंगली में हल्का फ्रैक्चर है।
    Image Source : Getty Images

    इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट अब तक अच्छा नहीं रहा और टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए। बाद में खबर आई कि उनकी उंगली में हल्का फ्रैक्चर है।

  • चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया कि उन्हें भारत की दीवार क्यों कहा जाता है। पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया।
    Image Source : Getty Images

    चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया कि उन्हें भारत की दीवार क्यों कहा जाता है। पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया।

  • विराट कोहली जब 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला और गली में कीटन जेनिंग्स ने उनका कैच टपका दिया। कैच छोड़े जाने से एंडरसन खासा निराश दिखे।
    Image Source : Getty Images

    विराट कोहली जब 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला और गली में कीटन जेनिंग्स ने उनका कैच टपका दिया। कैच छोड़े जाने से एंडरसन खासा निराश दिखे।

  • विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और करियर का 23वां और मौजूदा दौरे का दूसरा शतक लगाया। शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते  कोहली। 
    Image Source : Getty Images

    विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और करियर का 23वां और मौजूदा दौरे का दूसरा शतक लगाया। शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते  कोहली। 

  • जैसे ही विराट कोहली ने शतक लगाया वैसे ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं। अनुष्का शर्मा के चेहरे पर कोहली की इस उपलब्धि की खुशी साफ नजर आ रही थी।
    Image Source : Getty Images

    जैसे ही विराट कोहली ने शतक लगाया वैसे ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं। अनुष्का शर्मा के चेहरे पर कोहली की इस उपलब्धि की खुशी साफ नजर आ रही थी।