Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मस्ट वाच
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दुनिया भर में लोग मना रहे है योग का जश्न

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दुनिया भर में लोग मना रहे है योग का जश्न

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 21, 2017 14:34 IST
  • भारत सहित विश्व के लगभग 150 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में 55000 लोगों के साथ योग करते नज़र आए।
    भारत सहित विश्व के लगभग 150 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में 55000 लोगों के साथ योग करते नज़र आए।
  • न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्यदूत द्वारा आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाणिज्यदूतावास द्वारा शहर के ऐतिहासिक एंव लोकप्रिय बैटरी पार्क में योग दिवस का आयोजन किया गया था।
    न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्यदूत द्वारा आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाणिज्यदूतावास द्वारा शहर के ऐतिहासिक एंव लोकप्रिय बैटरी पार्क में योग दिवस का आयोजन किया गया था।
  • योग दिवस के मौके पर बिहार के पटना में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय सहित कई नेता एवं आम लोगों ने भाग लिया।
    योग दिवस के मौके पर बिहार के पटना में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय सहित कई नेता एवं आम लोगों ने भाग लिया।
  • 

संयुक्त राज्य अमीरात के अबु धाबी, शारजाह और दुबई में योग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। दुबई के बुर्ज खलीफा पार्क में भी लोगों द्वारा योग किया गया। अबु धाबी के सांस्कृतिक मंत्री ने योग को भारत का तोहफा कहा है।

  • चीन में बड़ी संख्या में लोगों ने योग दिवस में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन चीन की महान दिवार पर किया गया था।
    चीन में बड़ी संख्या में लोगों ने योग दिवस में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन चीन की महान दिवार पर किया गया था।
  • 

तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल, अनिल बैजल, वेंकैया नायडू और विजय गोयल सहित कई लोगों द्वारा भाग लिया गया।
    तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल, अनिल बैजल, वेंकैया नायडू और विजय गोयल सहित कई लोगों द्वारा भाग लिया गया।
  • 
म्यांमार में यांगून के पीपल्स पार्क में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
    म्यांमार में यांगून के पीपल्स पार्क में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लिया।